सीतापुर: पुलिस ने चौबीस घंटे में 29 लोगों पर लगाया गैंगस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। चौबीस घंटे के भीतर ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29 शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक लूट, चोरी, नकबजनी, महिला संबंधी अपराध, अवैश शस्त्र, अवैध शराब …

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। चौबीस घंटे के भीतर ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29 शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक लूट, चोरी, नकबजनी, महिला संबंधी अपराध, अवैश शस्त्र, अवैध शराब जैसी जघन्य आपराधिक वारदातों में लिप्त रहने वाले अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई हुई, ताकि इन अपराधियों को अधिक समय तक जेल में रख कर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस ने संदना इलाके के छोटा रैदास, हिमांशु, चुन्नूलाल, खुददनू उर्फ अवधेश, कामता, मनोज व चंदन के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। इसी तरह रामपुर कलां पुलिसने संदीप, रन्नू, मछरेहटा पुलिस ने सुभाष, अंशू, गजरू, इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने छोटे कश्यप, सुशील, रामलोटन, सिधौली पुलिस ने चंद्रशेखर, राजाराम, रामविलास, मनोज, लहरपुर पुलिस ने संतोष, टीकाराम, सदरपुर पुलिस ने बेचन, सुरेश, पिंकू, कप्तान सिंह, रामप्रसाद, विवेक, रामादेवी आदि के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

संबंधित समाचार