हल्द्वानी: मिठाई की दुकान पर मिली गंदगी, थमाया नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली से पहले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जानने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। यहां एक दुकान पर गंदगी मिलने पर दुकान के मालिक को नोटिस थमा दिया गया। साथ ही 16 दुकानों से सैंपल भी लिए गए। इनमें मिठाई की तीन दुकानें हैं। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली से पहले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जानने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। यहां एक दुकान पर गंदगी मिलने पर दुकान के मालिक को नोटिस थमा दिया गया। साथ ही 16 दुकानों से सैंपल भी लिए गए। इनमें मिठाई की तीन दुकानें हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मंगल पड़ाव में एक जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि सोमवार को हल्द्वानी के मुख्य बाजार, मंगलपड़ाव, कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड आदि क्षेत्र की करीब 28 दुकानों और शॉपिंग मालों में चेकिंग की गई। इस दौरान तेल, ड्राई फ्रूट, सूजी, घी, सोन पापड़ी, मसाले आदि खाद्य पदार्थों की जांच की गई।

इसके बाद 16 सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेज दिया गया है। मिठाई में पैकिंग और एक्सपायरी तिथि की जांच की गई। मंगल पड़ाव में एक प्रतिष्ठित कारोबारी के मिठाई गोदाम का फर्श टूटा हुआ था और गंदगी भी काफी थी। इसलिए कारोबारी को नोटिस देकर सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा निरीक्षक हल्द्वानी कैलाश टम्टा, खाद्य सुरक्षा निरीक्षक रामनगर नन्द किशोर शामिल रहे।

संबंधित समाचार