हल्द्वानी: दिवाली धरनास्थल पर ही मनाएंगे उपनल कर्मचारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। कर्मचारियों ने दिवाली धरनास्थल पर मनाने का निर्णय लिया है। सोमवार को बुद्ध पार्क में धरने पर डटे उपनल कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने कई त्योहार धरनास्थल पर ही मनाए हैं। इस बार दिवाली भी यहीं पर मनाई जाएगी और दिवाली के कुछ दीये रानीबाग में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। कर्मचारियों ने दिवाली धरनास्थल पर मनाने का निर्णय लिया है।
सोमवार को बुद्ध पार्क में धरने पर डटे उपनल कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने कई त्योहार धरनास्थल पर ही मनाए हैं। इस बार दिवाली भी यहीं पर मनाई जाएगी और दिवाली के कुछ दीये रानीबाग में चित्रशिला घाट पर भी जलाएंगे। कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान पीएस बोहरा, नेत्रपाल, हेमा आर्या, अजय कुमार, मोनिका आदि थे।
