नैनीताल: आवारा कु्त्तों का बढ़ा आतंक, 10 लोगों को काटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। आवारा कुत्तों ने 10 लोगों को काट कर घायल कर दिया। घायलों का बीडी पांडे अस्पताल में इलाज किया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को तल्लीताल निवासी मिसिल (23), रिहान (9), विनोद(24), मल्लीताल निवासी भरत (14), अमर सिंह थापा (37), फरियाद (25), वैष्णवी (17), एच एस राणा (53), अनिता …

नैनीताल, अमृत विचार। आवारा कुत्तों ने 10 लोगों को काट कर घायल कर दिया। घायलों का बीडी पांडे अस्पताल में इलाज किया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को तल्लीताल निवासी मिसिल (23), रिहान (9), विनोद(24), मल्लीताल निवासी भरत (14), अमर सिंह थापा (37), फरियाद (25), वैष्णवी (17), एच एस राणा (53), अनिता देवी (48), भूमियाधार निवासी मनोज बिष्ट (30) को आवारा कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया।

घायलों की मरहम पट्टी के साथ ही एंटी रैबीज और टिटनेस के इंजेक्शन लगाए गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

संबंधित समाचार