काशीपुर: चलती ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत
काशीपुर, अमृत विचार। ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जीआरपी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद ले गई। सोमवार की सुबह ट्रेन संख्या 05365 मुरादाबाद से रामनगर जा रही थी। करीब 10:10 बजे रोशनपुर स्टेशन …
काशीपुर, अमृत विचार। ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जीआरपी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद ले गई।
सोमवार की सुबह ट्रेन संख्या 05365 मुरादाबाद से रामनगर जा रही थी।
करीब 10:10 बजे रोशनपुर स्टेशन पर पहुंची। दो मिनट रुकने के बाद यात्रियों को बैठाकर ट्रेन गंतव्य को रवाना हो गई। ट्रेन के छूटते ही रेलवे स्टेशन से कुछ दूर 70 वर्षीय बुजुर्ग अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
अधिकारी कर्मचारियों को साथ लेकर घटनास्थल पहुंचे। कर्मियों ने पहचान कर घायल बुजुर्ग के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल अवस्था में उन्हे गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
रेलवे स्टेशन रौशनपुर अधीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि स्टेशन से करीब दो सौ मीटर दूर ट्रेन से गिरकर ग्राम लालपुर बरही निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बुद्धा सिंह (70) गिरकर घायल हो गए थे। उनके परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी मौत हो गई है। जीआरपी पोस्टमार्टम मुरादाबाद में कराने के लिए शव को साथ ले गई है।
