उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव 2022 के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारी शुरू, मतदाता सूची में सुधार के लिए करना होगा यह काम
देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग घर बैठकर मतदान कर सकेंगे। उत्तराखंड में पहली बार आम चुनाव 2022 में यह व्यवस्था लागू होगी। 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की कुल संख्या 1,65,115 है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 53,900 है। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर निर्वाचन …
देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग घर बैठकर मतदान कर सकेंगे। उत्तराखंड में पहली बार आम चुनाव 2022 में यह व्यवस्था लागू होगी। 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की कुल संख्या 1,65,115 है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 53,900 है।
विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू की कर दी है। मंगलवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि नए मतदाता बनाने, पता बदलने, मतदाता सूची में करेक्शन के लिए एक नवंबर से 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। 13, 14 नवंबर और 27 व 28 नवंबर को सभी बूथों पर बीएलओ बैठेंगे।

बताया कि उत्तराखंड में पिछले 10 महीने में 30,808 नए मतदाता बन गए हैं। अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 78 लाख 46 हजार पर पहुंच गई है।
निर्वाचन कार्यालय की ओर से पांच जनवरी 2022 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। कोविड के चलते मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। 11647 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। 78,46,000 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दो किमी के भीतर मतदान केंद्र होगा। 1200 मतदाता पर एक बूथ की व्यवस्था की जाएगी। पांच जनवरी 2022 को फाइनल मतदाता सूची जारी होगी।
