हल्द्वानी: काठगोदाम में खुला पुलिस का नया ट्रैफिक सेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने काठगोदाम की जनता की सुविधा के लिए काठगोदाम थाना परिसर में नवनिर्मित ट्रैफिक सेल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसएसपी ने बताया कि अब काठगोदाम में यातायात सेल हल्द्वानी का मुख्यालय रहेगा। जनपद में ट्रैफिक आई ऐप द्वारा किए गए सभी एमवी एक्ट के चालानों का निस्तारण …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने काठगोदाम की जनता की सुविधा के लिए काठगोदाम थाना परिसर में नवनिर्मित ट्रैफिक सेल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसएसपी ने बताया कि अब काठगोदाम में यातायात सेल हल्द्वानी का मुख्यालय रहेगा।

जनपद में ट्रैफिक आई ऐप द्वारा किए गए सभी एमवी एक्ट के चालानों का निस्तारण इसी सेल से किया जाएगा। सामान्य एमवी एक्ट के चालान भी निस्तारित किए जाएंगे। काठगोदाम, चोरगलिया, हल्द्वानी, मुखानी, लालकुआं और बनभूलपुरा की स्थानीय जनता के लिए चालान निस्तारण का सुविधाजनक और सरल माध्यम होगा। ट्रैफिक संबंधी शिकायतों और उनके समाधान के लिए जारी किए गए ट्रैफिक हेल्प लाइन नंबर 8534902345 भी इसी सेल में जनता की सहायता 24 घंटे उपलब्ध रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने नवनिर्मित यातायात सेल परिसर में पौधरोपण भी किया। मौके पर एसपी यातायात हरीश वर्मा, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ यातायात प्रमोद कुमार साह, सीओ सिटी शांतनु परासर, सभी प्रशिक्षु सीओ, टीआई राकेश माहरा, प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद्र, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा, चोरगलिया थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक आदि थे।

संबंधित समाचार