यहां वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्रो में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग की टीम ने आंखिरकार पिंजरे में कैद कर ही लिया। विभाग द्वारा सीमावर्ती ग्राम आरसल-पारसल के खेतों लगाए गए पिंजरे में तेंदुए के फंसने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम तेंदुए को स्वास्थ्य परीक्षण के …

बाजपुर, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्रो में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग की टीम ने आंखिरकार पिंजरे में कैद कर ही लिया। विभाग द्वारा सीमावर्ती ग्राम आरसल-पारसल के खेतों लगाए गए पिंजरे में तेंदुए के फंसने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग की टीम तेंदुए को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अपने साथ ले गई है। डीएफओ राजीव कुमार के अनुसार तेंदुए को बिजनौर उप्र के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में भेजा जाएगा। इसके लिए जरूरी लिखा-पढ़ी की कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तेंदुए के पकड़े जाने की जानकारी होने पर वन विभाग के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि तेंदुए को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा है। उसके बाद उसे उत्तर प्रदेश के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया जाएगा।

संबंधित समाचार