हल्द्वानीः त्योहारों में कम हुई कोरोना जांचें, कैसे रूकेगा कोरोना संक्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जहां एक ओर त्योहारों के दौरान कोरोना संक्रमण बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने त्योहारी सीजन में कोरोना जांचें कम कर दी हैं। इससे संक्रमण की रोकथाम को लेकर चिंताजनक स्थिति बन रही है। नैनीताल जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति काबू में चल रही …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जहां एक ओर त्योहारों के दौरान कोरोना संक्रमण बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने त्योहारी सीजन में कोरोना जांचें कम कर दी हैं। इससे संक्रमण की रोकथाम को लेकर चिंताजनक स्थिति बन रही है।
नैनीताल जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति काबू में चल रही है।

यहां आधी से ज्यादा वयस्क आबादी को कोरोना के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। इधर दिवाली त्योहार के दौरान सड़कों पर भीड़ काफी बढ़ गई है। दूसरे राज्यों से हजारों प्रवासियों ने कुमाऊं मंडल में प्रवेश किया है। ऐसे में अनुमान जताया जा रहा था कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांचों को बढ़ाएगा लेकिन पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांचों का दायरा कम दिया है। पिछले एक सप्ताह में नैनीताल जिले में प्रतिदिन औसतन 663 जांचें की जा रहीं हैं।

जबकि एक माह पहले तक यहां पर प्रतिदिन औसतन 1000 से ज्यादा जांचें की जा रही थीं। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर भी जांचें बंद कर दी गई हैं। जनपद की सीमाओं पर भी कोरोना जांचों में कमी कर दी गई है। इधर एक ओर जहां प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लोगों से कोविड नियमों का पालन करने को कह रहा है तो वहीं दूसरी ओर स्वयं कोरोना जांचों को कम करके कोविड नियंत्रण में लापरवाही कर रहा है। इधर सीएमओ डा. भागीरथी जोशी ने बताया कि कोरोना जांचें लगातार की जा रहीं हैं।

संबंधित समाचार