रायबरेली में पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में शुक्रवार को मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शक्ति नगर में जुआ के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें गोली के छर्रे लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एक हिस्ट्रीशीटर का नाम सामने आ …

रायबरेली। जिले में शुक्रवार को मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शक्ति नगर में जुआ के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें गोली के छर्रे लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एक हिस्ट्रीशीटर का नाम सामने आ रहा है। वहीं मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है।

बता दें कि शक्तिनगर में जुआ खेला जा रहा था, इसी दौरान पुरानी रंजिश में हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें मोहम्मद आरिफ पुत्र आफाक, मोहम्मद रियाज घायल हो गए। इस दौरान लाठी डंडे भी चले। इस घटना की सूचना पर पहुंची जिला अस्पताल चौकी की पुलिस व मिल एरिया थाने की पुलिस की और से घायलों से पूछताछ की गई।

वारदात को अंजाम देने वालों में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जाने-माने हिस्ट्रीशीटरों का भी नाम आ रहा है, साथ ही एक अन्य शख्स का भी नाम सामने आया है। फिलहाल पुलिस को घायलों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जिला अस्पताल के चिकित्सक सलीक्ष के मुताबिक एक युवक को छर्रे लगे हैं, जिसका एक्सरे कराया गया है| वहीं एक युवक के सिर पर लाठी की चोट से गहरा घाव हुआ है।

दबंगों पर पुलिस का कोई खौफ नहीं….

मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते एक महीने में फायरिंग की वारदातों से दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर बताए जा रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से दबंगों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है| इन घटनाओं से साफ प्रतीत होता है कि दबंगों में अब पुलिस का खौफ नहीं है।

संबंधित समाचार