हल्द्वानी: मानव उत्थान सेवा समिति के कुमाऊं प्रभारी पर हमला
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानव उत्थान सेवा समिति के कुमाऊ प्रभारी महात्मा सत्योबोधानंद पर जीजा और सालों ने मिलकर जानलेवा हमला बोल दिया। इस मामले में पुलिल ने सत्यबोधानंद की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को सौंपी तहरीर में मानव उत्थान सेवा समिति के कुमाऊं प्रभारी महात्मा सत्यबोधानंद ने कहा है …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानव उत्थान सेवा समिति के कुमाऊ प्रभारी महात्मा सत्योबोधानंद पर जीजा और सालों ने मिलकर जानलेवा हमला बोल दिया। इस मामले में पुलिल ने सत्यबोधानंद की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में मानव उत्थान सेवा समिति के कुमाऊं प्रभारी महात्मा सत्यबोधानंद ने कहा है कि वह समिति के अधीन संचालित होने वाले आश्रमों की देखरेख करते है। इनमें से ऊषा रूपक कॉलोनी कमलुवागांजा रोड स्थित आश्रम के निर्माण के समय नवनीत भंडारी ने एक वाद दायर किया था, जिसमें बाद में राजीनामा हो गया था। आरोप है कि राजीनाम होने के बावजूद नवनीत उनसे रंजिश रखना था।
वह आश्रम के सेवकों को बेवजह परेशान कर था। इसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी व एसएसपी से भी की। आरोप है कि बीती तीन नवम्बर की शाम नवनीत ने अपने भाई व बहनोई के साथ उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध जताने पर उसके साथ मारपीट की। मुखानी पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
