हल्द्वानी: अन्नकूट पर्व पर लगे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दीपावली की खुशियों के बीच शुक्रवार को गोवर्धन पूजा की धूम रही। घरों में गो पूजन किया गया। गोवर्धन को अन्नकूट, पड़वा या प्रतिपदा के नाम से भी जाना जाता है। इस मौके पर शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। मुखानी नहर कवरिंग रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दीपावली की खुशियों के बीच शुक्रवार को गोवर्धन पूजा की धूम रही। घरों में गो पूजन किया गया। गोवर्धन को अन्नकूट, पड़वा या प्रतिपदा के नाम से भी जाना जाता है।

इस मौके पर शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। मुखानी नहर कवरिंग रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कुसुमखेड़ा हनुमान मंदिर के पास श्री सिद्धिविनायक ज्वैलर्स के भूपेश भारद्वाज की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 25 किलो चावल और कड़ी का भोग लगा।

हनुमान मंदिर के पास भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोवर्धन के दिन घर के आंगन, छत या फिर बाहर गोबर से गोवर्धन बनाया जाता है। गोवर्धन बाबा को इस दिन 51 सब्जियों को मिलाकर अन्नकूट बनाकर भोग लगाया जाता है।

खाटू श्याम मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।

त्रेतायुग में भगवान इंद्र ने बृजवासियों से नाराज होकर मूसलाधार बारिश की थी। उस वक्त भगवान श्रीकृष्ण ने छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर बृजवासियों को बचाया था। पर्वत के नीचे भगवान श्रीकृष्ण ने सभी को सुरक्षा प्रदान की थी। तभी से भगवान श्रीकृष्ण को गोवर्धन के रूप में पूजा जाता है।

संबंधित समाचार