टी20 विश्व कप : इंग्लैंड टीम से बहार हुए तेज गेंदबाज टायमल मिल्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। टी20 विश्वकप 2021 के बाक़ी बचे हुए मुक़ाबले से इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ टायमल मिल्स बाहर हो गए हैं। मिल्स की दाईं जांघ में खिंचाव हो गया था और अब उन्हें प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ रहा है। उनकी जगह अब टीम में रीस टॉप्ली को शामिल किया है। टॉप्ली इंग्लिश दल के साथ …

दुबई। टी20 विश्वकप 2021 के बाक़ी बचे हुए मुक़ाबले से इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ टायमल मिल्स बाहर हो गए हैं। मिल्स की दाईं जांघ में खिंचाव हो गया था और अब उन्हें प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ रहा है। उनकी जगह अब टीम में रीस टॉप्ली को शामिल किया है।

टॉप्ली इंग्लिश दल के साथ फ़िलहाल संयुक्त अरब अमीरात में ही हैं, क्योंकि वह रिज़र्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ थे। लेकिन अब टॉप्ली मुख्य दल का हिस्सा हैं। सोमवार को शारजाह में सुपर-12 के मुक़ाबले में श्रीलंका के ख़िलाफ़ मिल्स की दाईं जांघ में खिंचाव हो गया था और फिर मंगलवार को हुए स्कैन में पता चला कि उनकी चोट गंभीर है जिस वजह से चार साल बाद टीम में वापसी करने वाले मिल्स का सफ़र अनचाहे अंदाज़ में इस विश्वकप में थम गया।

संबंधित समाचार