हल्द्वानी: 22 दिन से पानी नहीं आया, अब जल संस्थान की पेयजल लाइन भी टूटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आपदा से पहले जल संस्थान से नाराज संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर में पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा गई थी। इसके बाद आपदा आने से जल संस्थान की कई योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं गौला में सिल्ट आने से हल्द्वानी के कई क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था अस्तव्यस्त हो गई। मंगलवार से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आपदा से पहले जल संस्थान से नाराज संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर में पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा गई थी। इसके बाद आपदा आने से जल संस्थान की कई योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं गौला में सिल्ट आने से हल्द्वानी के कई क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था अस्तव्यस्त हो गई। मंगलवार से पनचक्की चौराहे पर पाइप लाइन टूटने से आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया। ऐसे में पिछले 22 दिनों से हल्द्वानी के कई इलाकों में पानी की व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई है।

धनतेरस के दिन अचानक से पनचक्की चौराहे पर जल संस्थान के पाइन लाइन में धमाका हो गया था। इसके बाद से पनचक्की चौराहा, दमुआढूंगा, सरदार की कोठी समेत कई इलाकों में पेयजलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जबकि पहले से ही भारी सिल्ट आने से मांग के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के समय में पानी की सबसे अधिक जरूरत होती है, लेकिन पानी नहीं आने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि जल संस्थान की ओर से टैंकरों से पानी की सप्लाई तो की गई लेकिन लोगों को फिर भी पर्याप्त पानी नहीं मिला। दिवाली के दिन सुबह टैंकर चले, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद टैंकर भी चलना बंद हो गए।

संबंधित समाचार