रुद्रपुर: दिवाली पर लापरवाही पड़ी भारी, पटाखों से 18 झुलसे
रुद्रपुर, अमृत विचार। पटाखों को जलाते समय लापरवाही बरतने के चलते 18 लोग दीपावली पर जख्मी हो गए। जिला अस्पताल में इन सभी का प्राथमिक इलाज किया गया। पटाखे जलाते समय लापरवाही के चलते हर वर्ष लोगों के झुलसने के मामले सामने आते है। बावजूद इसके लोगों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले …
रुद्रपुर, अमृत विचार। पटाखों को जलाते समय लापरवाही बरतने के चलते 18 लोग दीपावली पर जख्मी हो गए। जिला अस्पताल में इन सभी का प्राथमिक इलाज किया गया। पटाखे जलाते समय लापरवाही के चलते हर वर्ष लोगों के झुलसने के मामले सामने आते है। बावजूद इसके लोगों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है।
जिला अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि पटाखों के चलते दीपावली की रात कई लोगों को चोटें आई हैं, हालांकि किसी की भी चोट गंभीर नहीं है। डॉ. गौरव के मुताबिक दीपावली की रात के बाद कुल 18 मामले सामने आए जिसमें से कुछ त्वचा संबंधी समस्या तो कुछ के अंगों में जलन की समस्या थी। उन्होंने बताया कि लापरवाही के चलते लोगों को चोटें आई हैं।
