हल्द्वानी: पात्रों को छोड़ चेहते पर मेहरबान समाज कल्याण विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बबीता पटवाल, अमृत विचार। समाज कल्याण विभाग अपनों का कल्याण करने में जुटा हुआ है। यहां निदेशालय में उप निदेशक पद पर बाहर से लाकर एक विद्यालय के प्रधानाचार्य की नियुक्ति कर दी गई है, जबकि इस पद के लिए विभाग के अंदर ही कई ऐसे अधिकारी मौजूद हैं जो कैडर के हिसाब से इस …

बबीता पटवाल, अमृत विचार। समाज कल्याण विभाग अपनों का कल्याण करने में जुटा हुआ है। यहां निदेशालय में उप निदेशक पद पर बाहर से लाकर एक विद्यालय के प्रधानाचार्य की नियुक्ति कर दी गई है, जबकि इस पद के लिए विभाग के अंदर ही कई ऐसे अधिकारी मौजूद हैं जो कैडर के हिसाब से इस पद पर नियुक्त होने चाहिए थे।

समाज कल्याण विभाग में उप निदेशक पद पर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय गूलरभोज के प्रधानाचार्य वासुदेव आर्य को प्रतिनियुक्ति के आधार पर कार्यभार दिया गया है। 2016 से पहले इस पद नियुक्ति के लिए पीसीएस कैडर के अधिकारी की नियुक्ति की जाती थी। इसके बाद तात्कालीन सरकार ने नियमावली में संशोधन करने के बाद इस पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्ति करना शुरू कर दिया।

हालांकि कैडर के आधार पर पीसीएस अधिकारी की भी नियुक्ति की जा सकती है लेकिन सरकार ने बदले नियम का फायदा उठाकर अपने चेहतों को इस पद पर बैठाना शुरू कर दिया। इस वजह से समाज कल्याण विभाग में इस पद पर पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारी राह ही तकते रह गए और सरकार ने नियम का फायदा उठाना शुरू कर दिया।

तीन पद अब भी खाली
समाज कल्याण विभाग में उप निदेशक पद पर काम करने वाले अधिकारी को 67700-208700 को वेतनमान मिलता है। यह पद वरिष्ठ पीसीएस संवर्ग का होता है। समाज कल्याण निदेशालय में उप निदेशक के चार पद स्वीकृत हैं, जिनमें से अभी तीन पद खाली हैं।

नियमावली के आधार पर किसी अन्य विभाग से किसी अधिकारी को प्रतिनियुक्ति के आधार पर समाज कल्याण विभाग में उपनिदेशक बनाया जा सकता है।- राजेंद्र कुमार, निदेशक, समाज कल्याण विभाग

संबंधित समाचार