उत्तराखंड: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी, मुख्यमंत्री धामी समेत 13 सदस्य वर्चुअली जुड़े
देहरादून, अमृत विचार। अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और उपचुनावों में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसे लेकर रविवार सुबह एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई। बैठक में प्रधानमंत्री समेत 124 सदस्य शामिल हैं। जबकि …
देहरादून, अमृत विचार। अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और उपचुनावों में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसे लेकर रविवार सुबह एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई। बैठक में प्रधानमंत्री समेत 124 सदस्य शामिल हैं। जबकि शेष लोग वर्चुअली तौर पर बैठक में शामिल होंगे।
इधर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत 13 सदस्य शामिल हैं। जिसमें पांच पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगी।
उत्तराखंड से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राष्ट्रीय कार्यालय से जुड़े महेंद्र पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी वर्चुअली शामिल होंगे।
