बरेली: शिक्षक के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
बरेली, अमृत विचार। चोरों ने बंद पड़े शिक्षक के घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह जब कामवाली मकान पर पहुंची तो टूटे ताले देखकर इसकी सूचना शिक्षक को दी। जिसके बाद शिक्षक गांव से लौटे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मीरगंज के रहने वाले …
बरेली, अमृत विचार। चोरों ने बंद पड़े शिक्षक के घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह जब कामवाली मकान पर पहुंची तो टूटे ताले देखकर इसकी सूचना शिक्षक को दी। जिसके बाद शिक्षक गांव से लौटे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
मीरगंज के रहने वाले नरेंद्र पाल सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। वह 6 नवंबर को भैयादूज पर वह अपने मकान में ताला डालकर परिवार समेत अपने गांव गए थे। रविवार सुबह जब उनके यहां काम करने वाली महिला पहुंची तो टूटे ताले देखकर चौंक गई। उसने देखा की घर का सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर उसने शिक्षक नरेंद्र पाल को फोन पर सूचना दी। जब वह घर आए तो देखा की अलमारियों के लाकर खुले पड़े थे। जेवर के खाली डिब्बे और सामान बिखरा हुआ था।
उनके घर से लॉकर में रखी सोने की चार चूड़ियां, दो झाले, दो झुमकी, छह टॉप्स, तीन अंगूठी और एक सोने की चेन, तीन लॉकेट, तीन मंगलसूत्र, पांच लोग, सात जोड़ी चांदी की पायल समेत लगभग 40 हजार कैश गायब था। इसकी सूचना पर इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास लगे सीसीटीवी की जांच की। हालांकि शाम तक उन्हें चोरों का कोई सुराग नहीं लगा था। सूचना पर एसपी सिटी रवींद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और परिवार से बातचीत की। इसके बाद फॉरेसिंक की टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए।
