Bigg Boss 15 Update: डबल एविक्शन में मायशा अय्यर के बाद ईशान सहगल हुए एलिमिनेट
मुंबई। बिग बॉस के फैंस को वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार रहता है। वजह सिर्फ एक ही है, वीकेंड के वार में सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते हैं और कोई न कोई कंटेस्टेंट घर को अलविदा कब देता है। कुछ ऐसा ही शनिवार के एपिसोड में भी देखने को मिला। बिग बॉस …
मुंबई। बिग बॉस के फैंस को वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार रहता है। वजह सिर्फ एक ही है, वीकेंड के वार में सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते हैं और कोई न कोई कंटेस्टेंट घर को अलविदा कब देता है। कुछ ऐसा ही शनिवार के एपिसोड में भी देखने को मिला। बिग बॉस 15 के विनर की रेस से मायशा अय्यर का नाम अब हट चुका है। इसी के साथ एक और एविक्शन कल यानि रविवार को हुआ है।
https://www.instagram.com/p/CV15dWLqhIi/?utm_source=ig_web_copy_link
मायशा का नाम एविक्शन के लिए सुनते ही उनके बॉयफ्रेंड और बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंड ईशान सहगल फूट-फूटकर रोने लगे थे। बॉयफ्रेंड के साथ मायशा के दोस्त भी इमोशनल हो गए थे। इस हफ्ते के डबल एविक्शन से फैंस के साथ बिग बॉस के घरवाले भी शॉक्ड हो गए।
जहां माइशा अय्यर शनिवार को बेघर हुईं, वहीं रविवार को सलमान खान ने उनके बॉयफ्रेंड ईशान सहगल का एविक्शन अनाउंस किया। इसके साथ ही सलमान ने ईशान के साथ-साथ घरवालों को एक चेतावनी भी दी।
सलमान खान ने ईशान से पूछा कि माइशा के जाने के बाद कैसा लग रहा है? तो ईशान ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। सलमान को उनके जवाब से गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि ‘क्या एक्सपेक्ट कर रहे थे ईशान कौन जाएगा? पिछले दो हफ्तों से समझा रहा था कि आप लोग कुछ नहीं कर रहे। अभी रोमांस के बल के ऊपर तो नहीं चलता ना ये शो भाई? वो एडेड होता है। ये भी नहीं कि आप लोगों के रोमांस में कुछ ऐसा फन था। आप किसी के साथ मिक्स नहीं हो रहे थे।’
