हल्द्वानी: नशे में धुत किशोर ने काट ली दोनों कलाइयों की नसें, मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे में धुत किशोर ने अपने दोनों कलाइयों की नस काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बनभूलपुरा वार्ड नंबर 32 इंदिरा नगर निवासी अमीर अहमद मजदूरी करके अपने परिवार का पालन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे में धुत किशोर ने अपने दोनों कलाइयों की नस काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मेडिकल पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बनभूलपुरा वार्ड नंबर 32 इंदिरा नगर निवासी अमीर अहमद मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उनके छह बच्चे हैं। इसमें दो बेटियों का निकाह हो चुका है। चार लड़के छोटा-मोटा काम करके अपने पिता का हाथ बंटाते हैं। पुलिस चौकी प्रभारी अनिल आर्य ने बताया कि अमीर के घर के पास परिचित का किसी का निधन हो गया था।
वह अपने पूरे परिवार के साथ गया था लेकिन उसका 15 वर्षीय बेटा फैजल घर पर ही रहा। पुलिस के अनुसार फैजल कम उम्र मेंही नशे का आदी हो गया था। परिजनों की गैरमौजूदगी में उसने नशा किया। नशा इतना हो गया कि वह अपनी सुध-बुध खो बैठा और कलाईयों की नसें काट लीं। घर में अकेले होने के कारण वह काफी देर तक तड़पता रहा, लेकिन किसी को जानकारी ही नहीं हुई।
कुछ देर बाद परिजन लौटे और दरवाजा खोला तो उसे खून से लथपथ देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
