हल्द्वानी: बीए फाइनल की छात्रा ने जहर खाकर दे दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बीए फाइनल की छात्रा ने रविवार शाम जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में एसटीएच लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। भवाली के लोहाली की रहने वाली गीता नेगा (21) पुत्री भुवनेश्वर नेगी अल्मोड़ा स्थित एसएसजे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बीए फाइनल की छात्रा ने रविवार शाम जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में एसटीएच लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

भवाली के लोहाली की रहने वाली गीता नेगा (21) पुत्री भुवनेश्वर नेगी अल्मोड़ा स्थित एसएसजे कैंपस से बीए फाइनल इयर की छात्रा थी। परिवारवालों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। कई लोग इसे देवी-देवताओं का प्रकोप भी बता रहे थे। इसकी वजह से गीता काफी परेशान चल रही थी।

बीते रविवार को गीता ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को तब हुई जब उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे पास के चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने गीता को हल्द्वानी ले जाने की सलाह दी। शाम में परिजन गीता को लेकर हल्द्वानी पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। यहां चिकित्सकों ने गीता को मृत घोषित कर दिया और सूचना पुलिस को दी।

संबंधित समाचार