उन्नाव: डीसीएम में पीछे से घुसी बाइक, युवक की दर्दनाक मौत
उन्नाव। जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मंगत खेड़ा चौराहे के समीप सोमवार देर शाम बाइक सवार युवक ओवरटेक के दरम्यान डीसीएम में पीछे से जा घुसा। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानपुर नगर के …
उन्नाव। जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मंगत खेड़ा चौराहे के समीप सोमवार देर शाम बाइक सवार युवक ओवरटेक के दरम्यान डीसीएम में पीछे से जा घुसा। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानपुर नगर के कुली बाजार में रहने वाले चंद्रशेखर पुत्र गंगा प्रसाद सोमवार की सुबह रिश्तेदारी में पुरवा गए थे। जहां से सोमवार देर शाम बाइक से वापस लौट रहे थे।
अभी वह पुरवा क्षेत्र के मंगत खेड़ा चौराहे के समीप पहुंचे ही थे। ओवर टेक के दरम्यान आगे चल रही डीसीएम में पीछे से जा घुसा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे को अंजाम देने के बाद डीसीएम चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने डीसीएम को पकड़ लिया है। जबकि चालक फरार है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक सवार युवक डीसीएम से ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार होने से घटना हुई है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया है। डीसीएम को हिरासत में ले लिया है। फरार चालक की खोजबीन की जा रही है।
