हल्द्वानी: भारी वाहनों के लिए भी खुला गौलापुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। 18 व 19 अक्टूबर की अतिवृष्टि में ध्वस्त हुआ गौलापार बाइपास पुल का एप्रोच मार्ग सोमवार को भारी वाहनों के लिए खोल दिया। इससे पहले शुक्रवार को पुल पर हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू कराई थी। पुल से गाड़ियों का आवागमन शुरू होने से गौलापार क्षेत्र की बड़ी आबादी ने राहत की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। 18 व 19 अक्टूबर की अतिवृष्टि में ध्वस्त हुआ गौलापार बाइपास पुल का एप्रोच मार्ग सोमवार को भारी वाहनों के लिए खोल दिया। इससे पहले शुक्रवार को पुल पर हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू कराई थी। पुल से गाड़ियों का आवागमन शुरू होने से गौलापार क्षेत्र की बड़ी आबादी ने राहत की सांस ली है।

गौलापारवासियों को शहर आने के लिए 16 किमी घूमकर काठगोदाम के रास्ते आना पड़ रहा था। सोमवार को एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेंद्र कुमार शर्मा ने पुल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पुल को बड़े वाहनों के आवागमन के लिए खोलने के निर्देश दिए।

साथ ही हिदायत भी दी कि अभी एप्रोच मार्ग की दीवार को मजबूत करने का कार्य अभी और होना है। इसलिए इस पर ओवरलोड वाहनों का संचालन न हो। उन्होंने बताया कि एनएचएआई की ओर से ठेका प्राप्त कंपनी ने एप्रोच रोड पर भारी वाहनों को चलाकर देखा था। भारी वाहनों को चलाने में एप्रोच रोड पर कोई दिक्कत नहीं आई। सोमवार को पुन: निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि रात को ओवरलोड वाहनों का संचालन होता है। 30 टन की क्षमता वाले वाहन 45 टन तक माल ले जाते हैं। ऐसे वाहनों को रोकने की जिम्मेदारी पुलिस की होगी। इसके लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी को पत्र भेजा है।

सीएम धामी ने दो किया निरीक्षण
अक्टूबर माह में लगातार 39 घंटे की बारिश से 19 अक्टूबर की सुबह इंदिरानगर स्थित गौलापुल को जोडने वाला एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। 12 मीटर चौड़ी सड़क का करीब 30 मीटर हिस्सा गौला में बह गया था। इसे गंभीरता से लेते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दो बार पुल का जायजा लेकर सड़क 10 दिन में खोलने के निर्देश दिए थे।

 

संबंधित समाचार