मुरादाबाद : सड़क हादसे में घायल निजी चिकित्सक की उपचार के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। 16 अक्टूबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार निजी चिकित्सक की बुधवार को उपचार के दौरान कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रामपुर जनपद के बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव कैमरी निवासी 53 वर्षीय नजाकत …

मुरादाबाद, अमृत विचार। 16 अक्टूबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार निजी चिकित्सक की बुधवार को उपचार के दौरान कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

रामपुर जनपद के बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव कैमरी निवासी 53 वर्षीय नजाकत हुसैन डॉक्टर थे। उनका गांव में ही क्लीनिक है। उनके परिवार में पत्नी शाहीना के अलावा एक बेटी निशा और दो बेटे अकरम तथा सानू हैं। उनके दामाद यामीन ने बताया कि 17 अक्टूबर को वह पत्नी के साथ किसी काम से काशीपुर गए थे।

धीमरखेड़ा के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दंपत्ति घायल हो गया था। पुलिस ने उन्हें काशीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। ठीक होने पर वह घर आ गए थे। 10 दिन पहले अचानक उनकी हालत खराब हो गई।

परिजनों ने 31 अक्टूबर को उन्हें कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। सिविल लाइंस पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। निजी चिकित्सक की मौत से उनके परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज