हल्द्वानी: गौला नदी में 12 नवंबर से शुरू होगा खनन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला नदी में खनन शुरू करने के लिए वन, वन विकास निगम, खनन और राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद तय हुआ कि 12 नवंबर से आंवला चौकी गेट पर खनन किया जाएगा। जबकि नदी में अभी पानी है इसलिए बाकी गेटों पर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला नदी में खनन शुरू करने के लिए वन, वन विकास निगम, खनन और राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मंगलवार को निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद तय हुआ कि 12 नवंबर से आंवला चौकी गेट पर खनन किया जाएगा। जबकि नदी में अभी पानी है इसलिए बाकी गेटों पर खनन निकासी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निरीक्षण करने वालों में एसडीएम मनीष सिंह, एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, उप निदेशक खनन राजपाल लेघा, डीएलएम वन निगम मौजूद थे।

संबंधित समाचार