हल्द्वानी: जड़ी बूटियों से बनी चाय दूर करेगी पांच तकलीफें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुबह की चाय यदि स्वास्थ्य वर्धक हो तो स्वाद और भी ज्यादा मजेदार हो जाता है। इसी की चाहत का एक असर जड़ी बूटियों से बने विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री पर देखी गईं। इस दौरान हर्बल-टी को लेकर लोगों में दिलचस्पी दिखी। राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मिनी स्टेडियम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुबह की चाय यदि स्वास्थ्य वर्धक हो तो स्वाद और भी ज्यादा मजेदार हो जाता है। इसी की चाहत का एक असर जड़ी बूटियों से बने विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री पर देखी गईं। इस दौरान हर्बल-टी को लेकर लोगों में दिलचस्पी दिखी।

राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मिनी स्टेडियम में लगीं जड़ी बूटियों की स्टॉल की संचालक रामगढ़ की दीपा लोधियाल ने बताया कि उनके स्टॉल पर पांच हजार जड़ी बूटियों से बने विभिन्न प्रकार के उत्पाद हैं। सर्दी को देखते हुए लोगों में सबसे ज्यादा रुचि जड़ी बूटियों से बनी चाय को लेकर थी।

हर्बल टी में जोड़ों के दर्द में लाभकारी थाइम, कफ की समस्या दूर करने के लिए रामा तुलसी, हृदय की दिक्कत को लेकर बुरांश, पेट की दिक्कतों के लिए लेमन ग्रास, गले में दर्द की दिक्कतों को लेकर रोजबेरी जड़ी बूटी शामिल हैं। इससे बनी चाय पीने से इन तकलीफों से परेशान लोगों को काफी फायदा हो सकता है।

संबंधित समाचार