हल्द्वानी: नियम-कानूनों को रौंद गया मेयर का काफिला
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री बुधवार को शहर में थे। शहर के प्रथम नागरिक मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने उनके स्वागत में इतना अति उत्साह दिखाया कि नियम-कानूनों को रौंद डाला। यह नजारा तिकोनिया चौराहे के नजदीक का है। जहां मुख्यमंत्री के संभावित विरोध के चलते एसपी सिटी और सीओ सिटी पुलिस बल, सीपीयू एवं …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री बुधवार को शहर में थे। शहर के प्रथम नागरिक मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने उनके स्वागत में इतना अति उत्साह दिखाया कि नियम-कानूनों को रौंद डाला। यह नजारा तिकोनिया चौराहे के नजदीक का है।
जहां मुख्यमंत्री के संभावित विरोध के चलते एसपी सिटी और सीओ सिटी पुलिस बल, सीपीयू एवं ट्रैफिक पुलिस के साथ मौजूद थे। इस दौरान महापौर रौतेला वहां सेतेज गति से बुलेट चलाते हुए निकले। न उनके चेहरे पर मास्क था और न हेलमेट लगाया हुआ था। उनके साथ मौजूद एक अन्य शख्स का भी यही हाल था।
यही नहीं, महापौर के इस काफिले में ऐसे 50 से ज्यादा वाहन थे, जिनके सवारों ने तो हेलमेट लगाए थे और न ही मास्क। पुलिस अधिकारियों को तो छोड़िए, आम वाहन चालकों के घर तक पहुंचने वाली सीपीयू टीम को भी बिना मास्क और हेलमेट के बुलेट धड़धड़ाते ले जाते मेयर साहब दिखाई नहीं दिए। मनीष तिवारी /संजय कनेरा।
