रामपुर : हाइवे पर लग रहा जाम, ट्रैफिक पुलिस कर रही आराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। यातायात माह शुरू होते ही ट्रैफिक प्लान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। मालगोदाम से लेकर फोटो चुंगी तथा ज्वालानगर से लेकर अजीतपुर बाईपास तक जाम ही जाम रहता है। वहीं जाम को खुलवाने वाले पुलिसकर्मी जाम खुलवाने की बजाय थाने के सामने बैठकर आराम फरमाते नजर आते हैं। एक नवंबर …

रामपुर, अमृत विचार। यातायात माह शुरू होते ही ट्रैफिक प्लान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। मालगोदाम से लेकर फोटो चुंगी तथा ज्वालानगर से लेकर अजीतपुर बाईपास तक जाम ही जाम रहता है। वहीं जाम को खुलवाने वाले पुलिसकर्मी जाम खुलवाने की बजाय थाने के सामने बैठकर आराम फरमाते नजर आते हैं।

एक नवंबर से प्रदेश भर में यातायात माह मनाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत रामपुर में जिलाधिकारी ने फीता काटकर और पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर की थी। लेकिन यह प्लान शुरू होते ही धड़ाम हो गया। फोटो चुंगी से लेकर मालगोदाम तथा ज्वालानगर से लेकर अजीमनगर बाईपास तक जाम ही जाम रहता है। सुबह से यह जाम लगना शुरू हो जाता है।

जो शाम तक चलता रहता है, लेकिन थाने के गेट पर बैठी पुलिस आराम फरमाती रहती है। इस जाम की वजह से कई बार बड़े हादसे तक हो चुके हैं। उसके बाद भी सीओ ट्रैफिक इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। वहीं थाने के सामने रोडवेज बस चालक बसों को रोककर उसमें सवारी बैठाते हैं, जिन पर कोई कार्रवाई तक नहीं की जाती है। इन लोगों की लापरवाही किसी दिन बड़ा हादसा करवा सकती है।

लगातार अभियान चलाकर वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं लेकिन उसके बाद भी लोग यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। लगातार ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई जारी है। सुमित कुमार टीएसआई

संबंधित समाचार