हल्द्वानी: राज्य की पहली फाइनेंशियल टास्क फोर्स का गठन, सोशल मीडिया लैब का शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आर्थिक अपराध और धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों की जांच के लिए नैनीताल पुलिस ने फाइनेंशियल टास्क फोर्स और सोशल मीडिया लैब का गठन किया है। शुक्रवार देर शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में नवनिर्मित फाइनेंशियल टास्क फोर्स और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का शुभारंभ किया। एसएसपी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आर्थिक अपराध और धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों की जांच के लिए नैनीताल पुलिस ने फाइनेंशियल टास्क फोर्स और सोशल मीडिया लैब का गठन किया है।

सोशल मीडिया लैब का शुभारंभ करतीं एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी और अन्य।

शुक्रवार देर शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में नवनिर्मित फाइनेंशियल टास्क फोर्स और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का शुभारंभ किया।

मॉनिटरिंग रूम से शहर में लगे सीसीटीवी की निगरानी करते कांस्टेबल पंकज शाही।

एसएसपी ने बताया कि बड़े आर्थिक अपराधों की जांच के लिए टास्क फोर्स मददगार साबित होगी। यह राज्य की पहली टास्क फोर्स है। लैब के माध्यम से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही पुलिस के जनहित के कार्यों के प्रचार प्रसार और जनउपयोगी जानकारी को भी साझा करने में सोशल मीडिया लैब मददगार साबित होगी।

उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल स्तर पर बड़े आर्थिक धोखाधड़ी से जुड़े मामलों के संबंध में सूचना, शिकायत एवं सहायता हेतु  FTF helpline no 9193108112 पर 24×7 संपर्क किया जा सकता है।

मॉनिटरिंग रूम से शहर में लगे सीसीटीवी की निगरानी करतीं हेड कांस्टेबल पूनम यादव।

फाइनेंशियल टास्क फोर्स जनपद नैनीताल में विशेष रूप से बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े आर्थिक अपराधों की जांच करेगा। जिनमें गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, वित्तीय और आर्थिक धोखाधड़ी, भूमि और भवन रैकेट, मल्टी लेवल मार्केटिंग फ्रॉड, बैंक धोखाधड़ी, चिट फंड, नकली वीजा/पासपोर्ट, नौकरी धोखाधड़ी, बौद्धिक संपदा अधिकार, मनी लांड्रिंग आदि शामिल हैं।

इसके अलावा वर्तमान में पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हल्द्वानी के विभिन्न मार्गों में 19 सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। मॉनिटरिंग सेल में हेड कांस्टेबल पूनम यादव और कांस्टेबल पंकज शाही तैनात हैं।

संबंधित समाचार