हल्द्वानी: बंद कमरे में मिला 65 साल के बुजुर्ग का मिला शव, हड़कंप
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी थानाक्षेत्र में एक वृद्ध ने जहर खा कर जान दे दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।चंद्रा कॉलोनी मुखानी निवासी भुवन चंद्र पंत (65) यहां पूरे परिवार के साथ रहते थे। बताया जाता है कि शुक्रवार को सब कुछ सामान्य था, तभी भुवन चंद्र अपने कमरे में गए और जहर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी थानाक्षेत्र में एक वृद्ध ने जहर खा कर जान दे दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।चंद्रा कॉलोनी मुखानी निवासी भुवन चंद्र पंत (65) यहां पूरे परिवार के साथ रहते थे। बताया जाता है कि शुक्रवार को सब कुछ सामान्य था, तभी भुवन चंद्र अपने कमरे में गए और जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां परिजनों से पूछताछ की गई, लेकिन परिजन मौत की वजह से नहीं बता सके।
