हल्द्वानी: महिला ने खाया जहर, अस्पताल में दम तोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने कई दिनों से चल रहे इलाज के बाद बीते रोज अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसने जहर खाया था और इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। इंद्रानगर लालकुआं निवासी रतिया (32) पत्नी जय सिंह ने बीती 5 नवंबर को घर में जहर खाया था। उसे इलाज के लिए …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने कई दिनों से चल रहे इलाज के बाद बीते रोज अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसने जहर खाया था और इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

इंद्रानगर लालकुआं निवासी रतिया (32) पत्नी जय सिंह ने बीती 5 नवंबर को घर में जहर खाया था। उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जहां आठ दिन तक चले इलाज के बाद बीती रात रतिया की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला के जहर खाने के पीछे वजह अभी स्पष्ट नहीं है। इस मामले में घरवालों व मृतका के अन्य करीबियों से पूछताछ की जाएगी।

संबंधित समाचार