रायबरेलीः खतरनाक स्तर पर वायु प्रदूषण, एक्यूआई पहुंचा 159 एमजी
रायबरेली। नवम्बर के पहले सप्ताह में मौसम ने तेजी से करवट ली है। धुंध होने के साथ ठंड बढ़ने लगी है। वहीं वायच प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। जिले की आबोहवा स्वच्छ नहीं है। एअर क्वालिटी इंडेक्स 159 एमजी पर पहुंच गया है। मानसून विदा होने के साथ सर्दी की शुरुआत हो गई …
रायबरेली। नवम्बर के पहले सप्ताह में मौसम ने तेजी से करवट ली है। धुंध होने के साथ ठंड बढ़ने लगी है। वहीं वायच प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। जिले की आबोहवा स्वच्छ नहीं है। एअर क्वालिटी इंडेक्स 159 एमजी पर पहुंच गया है। मानसून विदा होने के साथ सर्दी की शुरुआत हो गई है। दीपावली के बाद से सर्दी बढ़ रही है और साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।
धुंध होने से सुबह दृश्यता घटकर 15 मीटर रह गई है। इस कारण वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ता है। शनिवार को सुबह घनी धुंध रही तथा सर्दी होने से लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक धुंध होने हे ऊपरी सतह पर नमी आ गई है जिस कारण दृश्यता कम हुई है वहीं तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है।
पटाखों ने भी मौसम पर डाला असर
दीपावली पर फोड़े गए पटाखों का असर भी मौसम पर पड़ा है। पटाखों का धुआं हवा में है जिससे धुंध का असर घना हो गयि है। इस बार दीपावली में वायु प्रदूषण बढ़ा था, जो आम दिनों की अपेक्षा 102 एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) से बढ़कर 143 एक्यूआई हो गया।
इसी तरह ध्वनि प्रदूषण 50.5 से बढ़कर 62 डेसिबल हो गया।
पिछले साल की तुलना में अधिक रहा ध्वनि प्रदूषण
पिछले साल की तुलना में दीपावली पर इस बार ध्वनि प्रदूषण ज्यादा रहा। वहीं वायु प्रदूषण में गिरावट दर्ज हुई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018 में ध्वनि प्रदूषण 79 डेसिबल रहा, जबकि 2019 में 63 डेसिबल तक पहुंचा। 2020 में ध्वनि प्रदूषण 60.20 डेसिबिल रहा। इस बार ध्वनि प्रदूषण बढ़कर 62 डेसिबल रहा।
बढ़ते वायु प्रदूषण पर नजर
दिन — एक्यूआई
9 नवंबर– 150 एमजी
10 नवंबर– 153 एमजी
11नवंबर– 154एमजी
12 नवंबर– 155एमजी
13 नवंबर– 157 एमजी
14 नवंबर– 159 एमजी
वायु गुणवत्ता- पीएम 2.5 सामान्य से 14 गुना अधिक
क्षेत्रीय वायु प्रदूषण अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है एअर इंडेक्स तेजी से बढ़ रहा है जिससे वायु प्रदूषण फैल रहा है। लोग मास्क लगाकर बाहर निकले। कोहरा और मौसम साफ होने पर ही एअर इंडेक्स में गिरावट आएगी।
