बरेली: दबंगों ने युवक से मारपीट कर लूट लिए 20 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दुकान जा रहे युवक को दबंगों ने घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने युवक से ₹20 हजार रुपये भी लूट लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। कोतवाली के रेलवे नॉर्थ कॉलोनी निवासी गौरव पुत्र दीपक ने बताया कि वह शनिवार की रात दुकान पर …

बरेली, अमृत विचार। दुकान जा रहे युवक को दबंगों ने घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने युवक से ₹20 हजार रुपये भी लूट लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।

कोतवाली के रेलवे नॉर्थ कॉलोनी निवासी गौरव पुत्र दीपक ने बताया कि वह शनिवार की रात दुकान पर सामान लेने जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसे तीन लोगों ने घेर लिया और उससे एक हजार रुपये की मांग करने लगे। गौरव ने कहा कि उसका कोई पैसा बकाया नहीं है। इस बात से नाराज हमलावरों ने उसे जमकर पीटा और उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये भी लूट लिए।

दबंगों की पिटाई से युवक के कान का पर्दा फट गया है और एक आंख से दिखना कम हो गया है। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है हालांकि पुलिस ने देर शाम तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

संबंधित समाचार