सीतापुर: CBI कोर्ट में पेशी के लिए लखनऊ ले जाए गए सांसद आजम खां
सीतापुर। जिला कारागार में बंद पूर्वमंत्री व सांसद आजम खां को सोमवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच सीबीआई कोर्ट लखनऊ ले जाया गया है। आजम खां की आज जल निगम भर्ती घोटाले के मामले में पेशी है। उन्हें सीबीआई कोर्ट में कुछ अर्सा पहले ही पेश होना था, लेकिन उनकी पेशी नहीं हो सकी …
सीतापुर। जिला कारागार में बंद पूर्वमंत्री व सांसद आजम खां को सोमवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच सीबीआई कोर्ट लखनऊ ले जाया गया है। आजम खां की आज जल निगम भर्ती घोटाले के मामले में पेशी है। उन्हें सीबीआई कोर्ट में कुछ अर्सा पहले ही पेश होना था, लेकिन उनकी पेशी नहीं हो सकी थी।
इसी सिलसिले में आज उन्हें सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया है। जेल प्रशासन ने इसकी तैयारियां पहले से ही कर ली थीं। पुलिस लाइन से सुबह ही पुलिस फोर्स बुला लिया गया था। सुबह करीब नौ बजे आजम खां को सीतापुर से लखनऊ के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया।
पढ़ें: काशी में मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा, सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना
सूत्रों का कहना है कि आजम खां को सपा शासन काल में जल निगम में हुई भर्ती घोटाले को लेकर सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, जन निगम भर्ती घोटाले की जांच एसआईटी भी कर चुकी है। अब इस मामले की जांच सीबीआई में भी चल रही है। सूत्रों का कहना है कि उनसे सीबीआई पूछताछ भी कर सकती है।
जेल आरएस यादव का कहना है कि आजम खां की सीबीआई कोर्ट में पेशी थी। इसी सिलसिले में उन्हें आज सुबह लखनऊ स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया है। इसके अलावा जानकारी अनुसार सांसद आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्लाह सीतापुर जेल में बंद हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि सांसद आजम खां को सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया है।
