हल्द्वानी: उधारी मांगने पर कर्मचारी ने दुकान मालिक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। उधारी मांगने पर एक कर्मचारियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकान मालिक को बुरी तरह पीट डाला। दुकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मटर गली स्थित न्यू रूपम गारमेंट के स्वामी हर्षित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान में जावेद …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उधारी मांगने पर एक कर्मचारियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकान मालिक को बुरी तरह पीट डाला। दुकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मटर गली स्थित न्यू रूपम गारमेंट के स्वामी हर्षित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान में जावेद अंसारी काम करता था। नौकरी पर रहते हुए जावेद ने उससे 10 हजार रुपए बतौर एडवांस लिए थे और हर माह सैलरी से पैसे काटने को कहा था, लेकिन एडवांस लेने के बाद जावेद ने नौकरी छोड़ दी और पैसे भी नहीं दिए। जब हर्षित ने रुपयों की मांग की तो जावेद बौखला गया और उसने अभद्रता शुरू कर दी।
आरोप है कि जावेद ने अपने दोस्त सोनू व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
