हल्द्वानी: घर के बाहर खेल रहा मासूम लापता, सीसीटीवी खंगालने पर भी नही लगा सुराग
हल्द्वानी, अमृत विचार। सोमवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो। घरवालों को बच्चा गायब होने की भनक लगी तो उनके होश उड़ गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी आस पास लगे तमाम सीसीटीवी खंगाले, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। बच्चे के इस तरह लापता होने से पुलिस भी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सोमवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो। घरवालों को बच्चा गायब होने की भनक लगी तो उनके होश उड़ गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी आस पास लगे तमाम सीसीटीवी खंगाले, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। बच्चे के इस तरह लापता होने से पुलिस भी हैरान है।
केमू स्टेशन के पीछे रहने वाले राहुल एक स्टेशनरी की दुकान में काम करते हैं। वह यहां पत्नी व ढाई साल के बेटे दक्ष के साथ रहते हैं। पत्नी भी किसी दुकान में काम करती है। बताया जाता है कि आज दोपहर बच्चा घर के बाहर खेल रहा था कि अचानक लापता हो गया। शाम करीब 4 बजे पति-पत्नी घर पहुंचे।
पत्नी को लगा कि बच्चा पति के पास और पति भी ऐसा ही सोच रहा था। जिसमे जब करीब एक घंटा गुजर गया तो पता लगा कि बच्चा लापता है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश शुरू हुई और जब कहीं पता नही चला तो बनभूलपुरा पुलिस को खबर दी।
थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले, लेकिन बच्चा कहीं नजर नही आया। जिसके बाद आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की गई। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि बच्चे के पिता से तहरीर ले ली गई है और तलाश की जा रही है। जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
