खटीमा: तमंचे के साथ एक गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। बाजार पुलिस चौकी ओर से नगर में संदिग्ध लोगों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। बता दें कि नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र संवेदनशील बना रहता है। इसमें पुलिस की टीमें निरंतर गश्त व संदिग्धों पर नजर रख …

खटीमा, अमृत विचार। बाजार पुलिस चौकी ओर से नगर में संदिग्ध लोगों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। बता दें कि नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र संवेदनशील बना रहता है।

इसमें पुलिस की टीमें निरंतर गश्त व संदिग्धों पर नजर रख रही हैं। कोतवाली पुलिस के अनुसार बाजार पुलिस चौकी की टीम ने सोमवार की रात करीब 9.55 बजे उमरूखुर्द बाग के सामने सड़क पर आरोपी वार्ड संख्या 5, कुरैशी मस्जिद के पास इस्लामनगर निवासी मो. शाहिद को रोका।

जिसकी तलाशी लेने पर 12 बोर का देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना एसआई बबीता को सौंप दी है।

संबंधित समाचार