रायबरेली: प्रकाश पर्व पर निकली शोभायात्रा, वाहे गुरुजी की उठी गूंज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्ग शबद, कीर्तन के साथ ही जो बोले सो निहाल सत श्रीअकाल.., वाहे गुरुजी की खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह आदि के जयकारे से गूंज उठे। इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब के रथ के आगे महिलाएं और युवतियां पर …

रायबरेली। श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्ग शबद, कीर्तन के साथ ही जो बोले सो निहाल सत श्रीअकाल.., वाहे गुरुजी की खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह आदि के जयकारे से गूंज उठे। इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब के रथ के आगे महिलाएं और युवतियां पर झाड़ू लगाकर सड़क को साफ-सुथरा करते चल रही थी। वहीं जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। साथ ही प्रसाद भी वितरण किया गया।

मंगलवार दोपहर तीन बजे के बाद फीरोज गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा से पालकी में विराजमान गुरुग्रंथ साहिब के साथ शोभा यात्रा निकली। आगे चलते पंज प्यारे और शबद कीर्तन के बीच गतका पार्टी के शौर्य प्रदर्शन ने देखने वालों को चकित कर दिया। शोभायात्रा फीरोज गांधी कॉलोनी से शुरू होकर नारायण नगर, गोरा बाजार, सिविल लाइंस, लखनऊ हाईवे से होकर गुजरी। गतका पार्टी, वारसी बैंड, कीर्तन करती महिलाएं ओर पुरुषों का जत्था के साथ विभिन्न वेशभूषा में सजे बच्चों ने सभी को आकर्षित किया।

इस मौके गुरभेज सिंह, जोगिदर सिंह अरोड़ा, अवतार सिंह, गुरजीत सिंह तनेजा, दलजीत सिंह अरोड़ा, बंटी सलूजा, राजवीर सिंह, त्रिलोचन सिंह, हरविद सिंह सलूजा, सुरेंद्र सिंह मोंगा, अमरीक सिंह अरोड़ा, जोगिदर सिंह बग्गा आदि मौजूद रहे।

जोरदार स्वागत, जगह-जगह प्रसाद वितरण

श्रीगुरु तेग बहादुर मार्केट समिति के द्वारा मार्केट की भव्य साज-सज्जा कराई गई। साथ ही प्रसाद वितरण भी हुआ। हरविदर सिंह सलूजा, हरचरण सिंह मोंगा, अवतार सिंह छाबड़ा, गुरबख्श सिंह बग्गा, गुरजीत सिंह तनेजा, त्रिलोचन सिंह मोंगा आदि शामिल हुए। वहीं फिरोजगांधी नगर में शोभायात्रा पर घरों से पुष्प वर्षा हुई। महिलाओं ने सबद गाया। पंजाब से आए कलाकारों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। निहंगों ने तलवालबाजी की वहीं छोटे-छोटे बच्चे पंच प्यारों के साथ निकले। पंच प्यारों का जगह-जगह स्वागत किया गया। वहींं पालकी का माथा टेका गया।

यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः अधिवक्ताओं ने कोतवाली का किया घेराव, जमकर काटा हंगामा, जानें मामला

संबंधित समाचार