हल्द्वानी: चार पदों पर 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेशीय हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड के चुनाव बुधवार (आज) होंगे। मंगलवार को पांच पदों के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इसमें कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। पर्यवेक्षक डॉ. विवेक पांडेय ने बताया कि संगठन के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर राजेंद्र बहुगुणा, रघुवीर सिंह पुंडीर और सतीश चंद्र घिंडियाल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेशीय हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड के चुनाव बुधवार (आज) होंगे। मंगलवार को पांच पदों के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इसमें कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

पर्यवेक्षक डॉ. विवेक पांडेय ने बताया कि संगठन के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर राजेंद्र बहुगुणा, रघुवीर सिंह पुंडीर और सतीश चंद्र घिंडियाल ने नामांकन कराया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुंवर सिंह राणा और रघुवीर सिंह बिष्ट किस्मत आजमा रहे हैं। महामंत्री पद के लिए ठाकुर सिंह डसीला और धर्मवीर सिंह चौहान मैदान में हैं। वरिष्ठ संयुक्त मंत्री पद पर अरूण शर्मा, मनोज साह, सैन सिंह नेगी और प्रकाश चंद्र आर्य के बीच मुकाबला होगा।

वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर किशोर सिंह सजवाण का निर्विराध निर्वाचन हुआ है। वह टिहरी जिले में विद्यालय में कार्यरत हैं। जगदीश बिष्ट और भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को मतदाताओं के सामने बोलने के लिए पांच मिनट का समय दिया गया। जिसमें सभी प्रत्याशियों ने अपनी बात रखी।

संगठन में सभी मतदाताओं की संख्या 414 है। मतदान बुधवार को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक अग्रसेन भवन रामपुर रोड में होगा। मतदाताओं को पहचान पत्र के तौर पर कोई भी शासकीय पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि रखना होगा। बूथ के अंदर मोबाइल का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इधर, चुनाव को देखते हुए चुनाव स्थल पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट देने के लिए लुभाते नजर आ रहे थे।

संबंधित समाचार