हल्द्वानी: एक महीने से शहर में पेयजल संकट, जल संस्थान नहीं कर पा रहा है समस्या का समाधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जल संस्थान की ओर से लगातार शहर में पेयजल संकट बना हुआ है। पिछले दिनों पनचक्की क्षेत्र की एक बड़ी आबादी पेयजलापूर्ति को तरस गई थी। वहीं तिकोनिया स्थित शेखावतगंज क्षेत्र में पिछले एक माह से पानी नहीं आया है। इससे लोगों में बड़ी नाराजगी है। बता दें कि पिछले एक माह …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जल संस्थान की ओर से लगातार शहर में पेयजल संकट बना हुआ है। पिछले दिनों पनचक्की क्षेत्र की एक बड़ी आबादी पेयजलापूर्ति को तरस गई थी। वहीं तिकोनिया स्थित शेखावतगंज क्षेत्र में पिछले एक माह से पानी नहीं आया है। इससे लोगों में बड़ी नाराजगी है।

बता दें कि पिछले एक माह से शेखावतगंज क्षेत्र के लोग लगातार जल संस्थान में पानी नहीं आने की शिकायत कर रहे हैं। एक माह बाद जब विभाग की आख तो जल संस्थान ही पानी-पानी हो गया। सुनकर अजीब लग रहा होगा। जी हां जब जल संस्थान के कर्मचारियों ने काम शुरू किया तो पूरा विभाग का आंगन पानी से लबालग भर गया।

पेयजल लाइन की मरम्मत के दौरान कई एमएलडी पानी बर्बाद हो गया। वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि यह शीशमहल फिल्टर प्लांट से आने वाली सीधी पेयजल लाइन है। जिसकारणवश पेयजल लाइन की मरम्मत करते वक्त पेयजल लाइन जितना रुका हुआ पानी था वह सब जल संस्थान कार्यालय में बह गया। देर शाम तक काम करने के बाद भी कर्मचारी पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं कर पाए।

संबंधित समाचार