देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न, दिनेश जिलाध्यक्ष व रोहित बने शाखा अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के लिए चुनाव बुधवार को संपन्न हो गए। संघ संस्थापक बांकेलाल व प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवसर पर दिनेश चौधरी को जिलाध्यक्ष, रोहित टांक को शाखा अध्यक्ष, वीरेन्द्र को उपाध्यक्ष, प्रमोद व सिद्धार्थ को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवम पाल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के लिए चुनाव बुधवार को संपन्न हो गए। संघ संस्थापक बांकेलाल व प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवसर पर दिनेश चौधरी को जिलाध्यक्ष, रोहित टांक को शाखा अध्यक्ष, वीरेन्द्र को उपाध्यक्ष, प्रमोद व सिद्धार्थ को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवम पाल को महामंत्री चुना गया।

इसके अलावा नवनीत को मंत्री, विशाल कोषाध्यक्ष, संजीव संगठन मंत्री, जय प्रकाश, रामू भारती को संरक्षक चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष राहत ने नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए व फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्षद रवि वाल्मीकी के भाई की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस दौरान अमरदीप चौधरी, विजय पाल, अशोक चौधरी, रामू भारती, राजेश, अनिल भारती, अनिता देवी, रवि चिंडालिया, मुकेश, सुमित, राहुल, संजीव, कैलाश आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार