हल्द्वानी: 77 दिन बाद आज काम पर लौटेंगे उपनल कर्मचारी, सुधरेगी स्वास्थ्य सेवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। 77 दिन से चली आ रही उपनल कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीना सुशीला तिवारी अस्पताल और श्रीराम कैंसर इंस्टीयूट के 695 उपनल कर्मचारी गुरुवार से काम पर लौट जाएंगे। इससे एसटीएच में लड़खड़ा गई स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आ सकेंगी। उपनल कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष …

हल्द्वानी, अमृत विचार। 77 दिन से चली आ रही उपनल कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीना सुशीला तिवारी अस्पताल और श्रीराम कैंसर इंस्टीयूट के 695 उपनल कर्मचारी गुरुवार से काम पर लौट जाएंगे। इससे एसटीएच में लड़खड़ा गई स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आ सकेंगी।

उपनल कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष पीएस बोहरा समेत अन्य प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ देहरादून में मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मचारियों की नियमितिकरण की मांग को कैबिनेट में लाने का आश्वासन दिया था।

इसके बाद बुधवार को मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि भाजपा नेता शंकर कोरंगा भी बुद्ध पार्क पहुंचे। यहां धरने पर बैठे उपनल कर्मचारियों को उन्होंने मुख्यमंत्री का संदेश दिया। उपनल कर्मचारियों ने हड़ताल को खत्म कर दिया। बोहरा ने बताया कि अब उपनल कर्मचारी गुरुवार से काम पर वापस आएंगे। इधर कर्मचारियों के वापस आने के बाद एसटीएच में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा।

संबंधित समाचार