हल्द्वानी: एसडीएम साहब … हाथी ने रौंद दी फसल, मुआवजा दिला दो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्दूचौड़ में हाथियों के आंतक से निजात दिलाने को ग्रामीण मुखर हो गए हैं। पदमपुर देवलिया के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हाथियों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है। ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पदमपुर देवलिया ग्रामसभा के दर्जनों ग्रामीण बुधवार को एसडीएम कोर्ट पहुंचे। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्दूचौड़ में हाथियों के आंतक से निजात दिलाने को ग्रामीण मुखर हो गए हैं। पदमपुर देवलिया के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हाथियों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है।

ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पदमपुर देवलिया ग्रामसभा के दर्जनों ग्रामीण बुधवार को एसडीएम कोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर कहा कि गांवों में हाथियों ने आतंक मचा रखा है। हाथी जंगल से आबादी की ओर घुसकर खेतों में  खड़ी फसल बर्बाद कर देते हैं। आए दिन मानव वन्यजीव संघर्ष में ग्रामीणों को नुकसान होता है।

उन्होंने हाथियों के आतंक से निजात को हाथी दीवार का निर्माण, सोलर फेंसिंग लाइन की मरम्मत, क्षतिग्रस्त हाथी दीवार का पुनर्निर्माण, हाथी द्वारा बर्बाद फसल का किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान हुकुम सिंह कुंवर, हेम चंद्र दुर्गापाल, हरीश चंद्र दुर्गापाल, लक्ष्मीदत्त जोशी, आनंद भट्ट, दलीप सिंह भंडारी, मनोज आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार