हल्द्वानी: जीएनजी क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। केजीएनजी मैदान कमलुवागांजा में जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-14 जिला लीग में गुरुवार को एसआरएस एकेडमी और जीएनजी क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इस मैच को जीएनजी ने 42 रन से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गुरुवार को आप नेता सुमित टिक्कू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच आरंभ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। केजीएनजी मैदान कमलुवागांजा में जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-14 जिला लीग में गुरुवार को एसआरएस एकेडमी और जीएनजी क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इस मैच को जीएनजी ने 42 रन से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

गुरुवार को आप नेता सुमित टिक्कू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच आरंभ कराया। टॉस जीतकर जीएनजी एकेडमी के कप्तान मनमोहन भंडारी ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 27 ओवर में 117 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। टीम के लिये कोनार्क बसेरा ने छह चौके की मदद से 46 रन, कुशाग्र पांडे ने तीन चौके की मदद से 16 रन बनाए।

वहीं एसआरएस क्रिकेट एकेडमी के आराध्य देव जोशी ने चार , उज्ज्वल क्वीरा ने दो विकेट लिए। जबाव में उतरी एसआरएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 20.2 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। सलामी जोड़ी 30 रनों की साझेदारी ही निभा सकी। उपेन्द्र ने एक छक्का, एक चौका की मदद से 18 रन बनाए। एसआरएस एकेडमी के 67 पर सात बल्लेबाज पवेलियन लौट आए।

जीएनजी क्रिकेट एकेडमी के हर्षित जोशी ने तीन, कोनार्क व मनमोहन भंडारी ने दो-दो विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका अदा की। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि शुक्रवार (आज) दूसरा सेमीफाइनल मैच हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब और हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के मध्य 10 बजे से खेला जायेगा। मैच में अंपायर मुकुल कुमार, विकास उपाध्याय, स्कोरर हरप्रीत सिंह, अजय भट्ट ने की। इस दौरान किशन अनेरिया, मनोज पंत, दीप आर्या, फैजल, विक्की कुमार मौजूद रहे।

संबंधित समाचार