हल्द्वानी: मनोरंजन की आड़ में नुमाइश लगाने की तैयारी, कोरोना का खतरा भूले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में नुमाइश लगाने की तैयारी है। एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार लोगों से गाइडलाइन का पालन करने और वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रही है, वहीं नुमाइश के नाम पर भीड़भाड़ वाले आयोजन की अनुमति कई सवाल खड़े …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में नुमाइश लगाने की तैयारी है। एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार लोगों से गाइडलाइन का पालन करने और वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रही है, वहीं नुमाइश के नाम पर भीड़भाड़ वाले आयोजन की अनुमति कई सवाल खड़े कर रही है।

इधर, हल्द्वानी के पार्षदों ने भी कोरोना संक्रमण की आशंका के बीच नुमाइश के आयोजन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन देकर विरोध जताया है। पार्षदों का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में नुमाइश के आयोजन की तैयारी की जा रही है। अगर तत्काल रोक नहीं लगी तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

ज्ञापन देने वाले पार्षदों में नरेंद्रजीत सिंह, हेमंत कुमार, मुन्नी कश्यप, राधा आर्या, महेश चंद, दीप्ती बिष्ट, धर्मवीर डेविड आदि रहे। बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड क्रांति दल के नगर अध्यक्ष और पार्षद रवि वाल्मीकि भी नुमाइश के आयोजन को लेकर विरोध और चिंता जाहिर कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

हल्द्वानी: नुमाइश के विरोध में उतरे पार्षद और स्थानीय लोग, यह है वजह

पार्षद रवि वाल्मीकि ने बताया कि अभी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। अधिकतर लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी नहीं लगी है। बच्चे तो वैक्सीन की डोज से दूर ही हैं। लेकिन कोरोना के खतरे को दरकिनार कर मनोरंजन की आड़ में नुमाइश के आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नुमाइश में विभिन्न इलाकों से व्यापारी और लोग पहुंचेंगे, ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। इधर, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए पार्षदों द्वारा दिए गए ज्ञापन को जिलाधिकारी को भेज दिया गया है।

 

संबंधित समाचार