रामनगर: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर
हल्द्वानी, अमृत विचार। बाइक और अज्ञात वाहन की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे की सूचना युवकों के परिजनों को दी। पुलिस के अनुसार, नसीरुद्दीन (24 वर्ष) …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बाइक और अज्ञात वाहन की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे की सूचना युवकों के परिजनों को दी।
पुलिस के अनुसार, नसीरुद्दीन (24 वर्ष) पुत्र अकबर अली निवासी तेलीपुरा, मुर्सद (25 वर्ष) पुत्र अमीर जान निवासी गूलर घट्टी और सुलेमान (22 वर्ष) निवासी नई बस्ती गूलर घट्टी बाइक संख्या यूके 04 जे 6038 से घर से घूमने के लिए निकले थे। एनएच-309 पर हल्दुआ के समीप उनकी बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने नसीरुद्दीन और मुर्सद को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुलेमान की हालत गंभीर है। खबर लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
