हल्द्वानी: कृषि कानून वापस होने पर किसानों ने मनाई खुशी
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद किसान यूनियन से जुड़े नेताओं ने खुशी जताई है। साथ ही विपक्ष दलों ने भी सड़क पर उतरकर जश्न मनाया है। हालांकि अभी तक भाजपा के नेताओं की ओर से इस मामले में कोई बड़ी प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौलापार में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद किसान यूनियन से जुड़े नेताओं ने खुशी जताई है। साथ ही विपक्ष दलों ने भी सड़क पर उतरकर जश्न मनाया है। हालांकि अभी तक भाजपा के नेताओं की ओर से इस मामले में कोई बड़ी प्रतिक्रिया नहीं आई है।
गौलापार में कृषि कानून वापस होने से आंदोलन में शामिल रहे किसान काफी खुश नजर आए। उन्होंने इसे किसानों की जीत बताया। गौलापार क्षेत्र में किसानों ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं थे। इसलिए किसानों ने इनके खिलाफ लंबा आंदोलन किया था। यह अच्छा है कि केंद्र सरकार ने अपने फैसले पर पुर्नविचार किया और इन्हें वापस ले लिया।
किसानों ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, जोगेंदर सिंह, गुरूजीत सिंह, मनजीत सिंह, लखबीर सिंह, नारायण सिंह, गुरूमीत सिंह, परमजीत सिंह आदि थे। इधर आम आदमी पार्टी ने नवीन अनाज मंडी बरेली रोड पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान बिल वापस लिए जाने पर आप पार्टी ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे किसानों और पार्टी की जीत बताया।
इस दौरान दीप पांडे, रमेश कांडपाल, नरेंद्र कुमार, समी कुरैशी, डॉ. मुकेश अग्रवाल, शानू खान, मोहिनी देवी, रेणुका, पुष्पा देवी, नाजिम हुसैन आदि मौजूद रहे। इधर ट्रांसपोटर्र राजेश पूरी ने भी लोगों में मिठाई बांटी। गांधी स्कूल चौराहे पर आयोजित कार्यक्रमें में उन्होंने कहा कि किसानों की लंबे समय से लड़ाई चल रही थी। इस मौके पर अमरजीत सिंह सेठी, संजय बेलवाल, अदाब, मनदीप सिंह, विशाल आनंद, मोइन अलि, आदिक, जाकिर, सदाब आदि मौजूद रहे।
