हल्द्वानी: घर में सीढ़ी से गिरा युवक, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अलग-अलग घटनाओं में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। राजपुरा निवासी 22 वर्षीय दीपक कश्यप पुत्र दयाराम कश्यप बीते दिवस छत की सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, दो दिन पहले बाइक से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अलग-अलग घटनाओं में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। राजपुरा निवासी 22 वर्षीय दीपक कश्यप पुत्र दयाराम कश्यप बीते दिवस छत की सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया।

उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, दो दिन पहले बाइक से नैनीताल जाने की बात कहकर निकला फ्रेंड्स कॉलोनी मुखानी निवासी 32 वर्षीय हरेंद्र सिंह पुत्र आनन्द सिंह भवाली-नैनीताल मार्ग में घायलावस्था में पड़ा मिला। मौके पर उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में मिली।

उसे 108 आपातकालीन सेवा की मदद से उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

संबंधित समाचार