रामनगर: बेटी फिर हुई लापता तो पिता ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। मानसिक तनाव के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस को मृतक की बेटी और एक संदिग्ध युवक की तलाश है। शुक्रवार सुबह ग्राम पीरुमदारा के समीप कछला पुल मार्ग पर स्थि एक बगीचे में आम के …

रामनगर, अमृत विचार। मानसिक तनाव के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस को मृतक की बेटी और एक संदिग्ध युवक की तलाश है। शुक्रवार सुबह ग्राम पीरुमदारा के समीप कछला पुल मार्ग पर स्थि एक बगीचे में आम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटके होने की सूचना ग्रामीणों ने पीरुमदारा चौकी पुलिस को दी।

चौकी इंचार्ज भगवान सिंह महर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में ले लिया। मौके पर उसकी शिनाख्त त्रिलोक सिंह भंडारी उम्र 42 वर्ष निवासी बेनी बिहार के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों में कोहराम मच गया।

मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि मृतक की पुत्री घर से बिना बताए पूर्व में कई बार लापता हो चुकी है। इस बार भी गुरुवार को भी उसकी पुत्री घर से गायब थी। इस संबंध में मृतक ने एक युवक तरुण तिवारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस में तहरीर भी दी थी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि पूरे केस की गहराई से जांच कराई जा रही है। हालांकि मृतक के पास सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

संबंधित समाचार