ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे के साथ-साथ समाज में फैली बुराइयां दूर होती हैं: जगदत्त कोरी
अमेठी। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे के साथ साथ समाज मे फैली कुरीतिया दूर होती है उक्त बातें दो दिवसीय आयोजित मेले के दौरान समाज सेवी जगदत्त कोरी ने पलिया पश्चिम में कही। जगदीशपुर विकास खण्ड के पलिया पश्चिम गांव में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय मेले के पहले दिन राम लीला का …
अमेठी। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे के साथ साथ समाज मे फैली कुरीतिया दूर होती है उक्त बातें दो दिवसीय आयोजित मेले के दौरान समाज सेवी जगदत्त कोरी ने पलिया पश्चिम में कही। जगदीशपुर विकास खण्ड के पलिया पश्चिम गांव में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय मेले के पहले दिन राम लीला का मंचन किया गया जिसे देख लोग मन्त्र मुग्ध हो गए।
इस दौरान समाज सेवी जगदत्त कोरी ने कहा कि आज हमे राम के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है जिन्होंने अपने पिता के वचनों को पूरा करने के लिए चौदह वर्ष का वनवास काटकर वापस लौटे हमे चाहिए कि अपने दिए गए वचन को निभाए इसके लिए चाहे जितना कष्ट झेलना पड़े।
वहीं मेला के दूसरे दिन दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें जगदीशपुर बाराबंकी जामो इन्हौना सहित विभिन्न स्थानों से आए पहलवानो ने अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसमें जीते पहलवानो को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया । इस दौरान प्रधान ओम प्रकाश कौशल किशोर तिवारी बबलू तिवारी बद्दुल राजेन्द्र सिंह सन्तोष सिंह उमेश तिवारी टिक्कू यादव अवधेश द्विवेदी राहुल कोरी दीपक कोरी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा खोलकर तीन बक्शे, नकदी व जेवर किए पार
ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं भी शुरू हो गई है। चोरों ने बीती लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तनगाभीट मजरे जगतपुर भिचकौरा गांव में एक घर को निशाना बनाया। घर के पीछे का दरवाजा खोलकर नकदी और जेवर के बक्शे उठा लिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:-रायबरेलीः चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा खोलकर तीन बक्शे, नकदी व जेवर किए पार
